Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रियंका गांधी को अकारण हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :सोनभद्र नरसंहार के बाद पीड़ित परिवारों से मिले जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में अकारण हिरासत में लेने के बाद अंततः प्रशासन को झुकना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारी उन्हे पीड़ित परिवारों से मिलाने खुद लेकर गये। 

घटना को अलोकतांत्रिक बताते हुये कांग्रेसजनों ने देशभर में विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार को जहां दर्जनों कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी वही आज शास्त्री चौक पर इकट्ठा होकर सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से पैदल मार्च करते हुये कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम वित्त एवं राजस्व को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अकारण प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की गयी है। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय ने कहा प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। 

जनता आतंक और भय के साये में जी रही है। कहीं भी कभी भी कुछ भी हो सकता है। सभी को सुरक्षा प्रदान करने वाले पुलिसकर्मी भी असुरक्षित हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार रोजाना लोकतंत्र का गला घोंट रही है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद चरम पर है और योगी सरकार अनुशासन का पाठ पढ़ा रही है। उन्होने कहा जनता एक योगी होने के नाते आशान्वित थी, लेकिन निराशा हाथ लगी है।

प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, राममिलन चतुर्वेदी, डा. बीएच रिज़वी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, मानिकराम मिश्रा, नर्वदेश्वर शुक्ला, शीतला शुक्ला, अजय पाण्डेय, आदित्य त्रिपाठी, रामभवन शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्रा, विपिन राय, मो. रफीक खां, डा. दीपेन्द्र सिंह, मो.0 युसुफ, शेर मोहम्मद, गायत्री गुप्ता, डा. किताबुल्लाह, शकुन्तला देवी, सोमनाथ पाण्डेय, इन्दू मिश्रा, अजमतुल्लाह, गिरजेश पाल, डा. वाहिद सिद्धीकी, देवी प्रसाद पाण्डेय, घनश्याम शुक्ला सचिन शुक्ला, पवन चौरसिया, प्रेमसागर पाठक, वीरेन्द्र सिंह, देवी प्रसाद पाण्डेय, तप्पे शुक्ला, मनोज सिंह, संतोष श्रीवास्तव, गंगा मिश्रा, शेषमणि उपाध्याय, शिव्रपसाद तिवारी, विनोदरानी, पवन त्रिपाठी, शमशाद आलम, रामधीरज चौधरी, रूपेश पाण्डेय, विकास वर्मा, सूर्यमणि पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, अमर सिंह, पवन अग्रहरि, विश्वनाथ चौधरी, रविन्द्र सिंह राजन, जमील अहमद कादरी, इन्द्रपाल सिंह, विवेक श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश पाठक, सुहेल अहमद, परवेज अहमद आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे