Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाधान दिवस पर अन्तू एवं कोहड़ौर थाना में फरियादियों की सुनी डीएम व एसपी ने शिकायतें

 
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने शनिवार को  थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अन्तू एवं कोहड़ौर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुॅचकर फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण करने के लिये निर्देशित किया। 

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों को पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस निर्देश के साथ हस्तगत किया की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित स्थल पर जाकर दोनो पक्षों की उपस्थिति में शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें, शिकायतों के निस्तारण होने के पश्चात् अपनी रिपोर्ट आख्या थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित करें। थाना समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग से सम्बन्धित जो भी शिकायतें आती है 

उन शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ अगर कर दिया जाये तो अनेक बड़े विवादों से निजात मिल सकती है। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में कानून-गो व लेखपाल अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे, जो भी कार्मिक थाना समाधान दिवस में अनुपस्थित रहेगें उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जायेगी और उनके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने थाना अन्तू में थाना समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया तो पाया कि वर्ष 2018 की 50 शिकायतें लम्बित थी 

जो अब तक निस्तारित नही हुई थी जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। अन्तू थाना समाधान दिवस के अवसर पर पारा ग्रामसभा के लेखपाल रोहन शुक्ला अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे