Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तुलसीपुर विकासखंड में टीकाकरण के अभाव में हो रही हजारों पशुओं की मृत्यु


अखिलेश्वर तिवारी/अजीत श्रीवास्तव 
बलरामपुर/तुलसीपुर :जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर विकासखंड के अंतर्गत पशु चिकित्सा के जिम्मेदार अधिकारियों के निष्क्रियता एवं लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में इस बरसात में पशुओं में संक्रमण रोगों के फैलने से पशुओं की मृत्यु हो रही है,जिससे पशुपालक परेशान हैं । 

शासन के आदेशानुसार समस्त ग्रामों में प्रतिदिन खुर पका मुंह पका(F.M.D.) एवं गला घोटू (H.S.) टीकाकरण करने हेतु विभाग को सचल चिकित्सा वाहन प्रदान की गई है किन्तु ग्रामों में टीकाकरण नहीं हुआ है, जिसके कारण पशु बीमार होकर मर रहे हैं ।  ग्रामीणों का आरोप है कि यदि टीकाकरण करने पहुंचते भी हैं तो उसके लिए अवैध वसूली करते हैं । 

पशुपालन विभाग तथा पशु चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण पशु पालको की क्षति हो रही है और ग्रामवासी इस घोर समस्या से परेशान हैं । कुछ गांव ऐसे हैं जिसमें चिकित्सा संबंधी कोई कार्य नहीं हुए हैं जैसे गनवरिया, लौकहवा, खैरहनिया, शितलापुर, पिपरहवा, रमवापुर, गुदरा एवं चैनपुर हैं । तुलसीपुर पशु अस्पताल में आए दिन डॉक्टर एवं कर्मचारी नदारद रहते हैं जिसके कारण अस्पताल में पशुओं का उपचार नहीं हो पाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे