दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा: शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिलीप पुरवा में बच्चों को कठपुतली के माध्यम से जल संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गई |
मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिलीप पुरवा में शिक्षक मनीष वर्मा के देखरेख में कठपुतली कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में विज्ञान क्लब के बच्चों द्वारा विद्यालय के अन्य सभी बच्चों को जल संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई |
इस दौरान बच्चों को “जल ही जीवन है” शीर्षक अंतर्गत जल संचयन, भूमिगत जल पुनर्भरण के संबंध में आदित्य और नैनसी के समूह द्वारा प्रदर्शन कर विस्तार से जानकारी दी गई|


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ