Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में कावड मेला के सम्बन्ध में हुई बैठक


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। आज पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज कुमार द्वारा आगामी त्यौहार श्रावण शिवरात्रि एवं कावड मेला के सम्बन्ध में आहुत गोष्ठी की गई । उक्त गोष्ठी में कांवरयात्रा के दौरान कावरियो के आवागमन के मार्ग, रास्ते में पड़ने वाले पड़ावो  का स्थान, कांवरयात्रा के सम्बन्ध में की गई तैयारीयों, लगाये गये पुलिस बल, डायवर्जन/रूट मैप, रोड साइड  में किसी प्रकार के वाहन ना खड़े रहे आदि बिन्दुओं पर वार्ता की गयी । व समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे SPO  से संपर्क में रहे व सतर्कता के साथ अपने - अपने क्षेत्र  में निरंतर भ्रमणशील रहकर शान्ति, कानून एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे । उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती  पंकज, समस्त क्षेत्राधिकारी,  समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे