Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परसोहिया में पहुँचकर विधायक राकेश सिंह बघेल ने बच्चियों के परिजनों को दिया ढांढस





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बीते दिन दुधारा थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम परसोहिया में तीन बच्चियों के नाले में डूबने से मृत हो गई थी। जिससे ग्राम के आसपास सहित हर क्षेत्र में दुःख का माहौल हो गया था। इन बच्चियों के मृत होने के खबर सुनकर शासन से लेकर प्रशासन तक मे शोक संवेदना रही। इस दुःखद घटना की सूचना पाकर मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा ग्राम परसोहिया पहुँचकर दुःख से पीड़ित परिजनों को ढांढस दिया और इसी के साथ बच्चियों के परिजनों को ढांढस देते हुए आर्थिक मदद भी दिया गया। इसके साथ ही शासन प्रशासन से भी बच्चियों के मदद दिलवाने के आश्वासन दिया गया। इस दुःखद घड़ी में बच्चियों के परिजनों को ढांढस देते हुए कहा कि एक दुःखद घटना है जिससे इस दुःखद घटना को सुनने वाला हर व्यक्ति का मन दुखित है। इस अवसर पर भाजपा नेता अजित सिंह, राजेश त्रिपाठी, छेदी यादव, अर्जुन चौधरी, बालरूप कन्नौजिया, सुनील यादव, बेचन यादव, प्रमुख प्रतिनिधि पंचराम गौतम, भाजपा युवा मोर्चा के दिवाकर सिंह आदि लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे