Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंधविश्वास के चक्कर मे रात भर लोगो का लगा रहता है हजूम



■ सांथा ब्लॉक के कटया का मामला,देर रात जंगल से होकर पैदल गुजरती है महिलाएं अप्रिय घटना का अंदेशा

■ बिगत चार माह से चल रहा है खेल, बखिरा पुलिस है अंजान

आलोक बर्नवाल
सांथा, संतकबीरनगर। आज इस आधुनिक युग में भी ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास से लोग अछूते नही हैं ।बखिरा क्षेत्र के एक गांव में चार माह से अंध विश्वास का खेल चल रहा है। यहां दिन रात सैकड़ो महिलाओं और बालिकाओ सहित पुरूषों का आना जाना लगा रहता है। यह गांव जंगल के किनारे बसा है पर लोगो की सुरक्षा के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नही है।

बताते चलें कि बखिरा थाना क्षेत्र के कटया में पिछले चार महीने से अंध विश्वास का ऐसा खेल चल रहा है जिससे इस क्षेत्र में कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।लोगो की माने तो इस गांव निवासी एक ब्यक्ति चार माह पूर्व यह बात क्षेत्र में फैलाई गई की यहा माता जी निकली हुई हैं यह बात क्षेत्र में जंगल मे आग की तरह फैली और लोगो का जमावड़ा लगने लगा है। वहा जाने वाले लोगो की माने तो वह ब्यक्ति जिसने दीवाल बनाया है उसके अन्दर क्या है किसी को देखने नही देता है। सबको बाहर ही रहना पडता है। इस जगह पर आने वाली महिलाएं और बालिकाएं खुले आसमान के नीचे नाचती और चिल्लाती है और कभी कभी लम्बी दौड भी लगाती हैं और बेहोश भी होती हैं। यहां पर सोखा के लडके और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा लोगो का झाड फूक किया जाता है।
इस बाबत एसओ बखिरा का कहना है कि मामला मेरी जानकारी में नही है। जांचकर कार्यवाही करता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे