गोंडा के भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, वीडियो वायरल होने के बाद शीर्ष पदाधिकारी ने लिया एक्शन, भाजपा जिला अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित। अनुशासनहीनता के कारण हुई कार्रवाई।
उत्तर प्रदेश में गोंडा के भाजपा जिला अध्यक्ष खिलाफ अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी व महामंत्री ने जिला अध्यक्ष के जवाब से संतुष्ट न होकर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष पर हुई कार्रवाई का लेटर सोशल मीडिया में आने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई है।
बता दे कि 25 मई को बीजेपी कार्यालय गोंडा का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष एक महिला के साथ नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी में जिले से लेकर प्रदेश तक खलबली मच गई थी। तत्काल पार्टी के प्रदेश कार्यालय के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से उक्त वीडियो के बाबत स्पष्टीकरण मांगा था। संतोष जनक जवाब ना दे पाने के कारण जिला अध्यक्ष को पार्टी कार्यालय ने बाहर का रास्ता दिखाया है।
जिला अध्यक्ष की सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद जिला अध्यक्ष अमर किशोर उर्फ बम बम ने मीडिया से बात करते हुए इस बाबत कहा था कि किसी की मदद करना कहां गलत है? वीडियो में खुद के होने को स्वीकार करते हुए बताया था कि उक्त महिला बीजेपी की सदस्य है, उसके तबीयत खराब होने की जानकारी उसी के द्वारा मिलने पर उसे कार्यालय में छोड़ दिया था। जब वह सीढ़ियों से चढ़कर लड़खड़ा गई थी, तब उसे पकड़ कर सहारा दिया था। महिला से उनका पारिवारिक संबंध है। संबंधित खबर व वीडियो यहां देखे👉 गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष का वीडियो वायरल, सीसीटीवी फुटेज में महिला को गले लगाते नजर आए, कहा सहारा दे रहा था
महिला ने भी जारी किया था बयान
पार्टी कार्यालय का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद महिला भी खुलकर मीडिया के सामने आई थी। उसने भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम को अपना भाई पिता जैसा बताया था। महिला ने सफाई देते हुए कहा था कि जिला अध्यक्ष से उसके पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने उसकी मदद की है। पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया था।संबंधित खबर यहां देखें👉 गोंडा बीजेपी जिला अध्यक्ष के वायरल वीडियो में नया मोड़, अब सोशल मीडिया पर महिला का बयान आया सामने
लखनऊ से आया पत्र
भाजपा प्रदेश कार्यालय से गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को जारी किए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि 25 मई को आपको कारण बताओं नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसे प्रदेश के भाजपा कार्यालय पर उपलब्ध कराना था, लेकिन आपके द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। प्रदेश मुख्यालय द्वारा जारी किए गए पत्र में साफ शब्दों में जिला अध्यक्ष बम बम को लिखा गया कि आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, इसलिए आपको प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
नया जिला अध्यक्ष
अमर किशोर कश्यप और बम बम के पार्टी से निष्कासित होने के बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष रिक्त हो चला है। जिसके लिए राजनीति के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह है कि प्रदेश नेतृत्व किसके सिर भाजपा जिला अध्यक्ष का ताजपोशी करेगा। फिलहाल, साफ व स्वच्छ छवि के जिला अध्यक्ष को लेकर सब की निगाहें पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों पर टिकी हुई है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ