Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष का वीडियो वायरल, सीसीटीवी फुटेज में महिला को गले लगाते नजर आए, कहा सहारा दे रहा था

गोंडा बीजेपी जिलाध्यक्ष का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, सीढ़ियां चढ़ने के बाद महिला को चिपकाते नजर आए जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने 7 दिन के भीतर मांगा जवाब। 

Gonda-BJP-jila-adhyaksh-Amar-Kishor-Kashyap-ka-video-viral


उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप अपनी हरकत के कारण सोशल मीडिया के सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 


दरअसल, जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का बीजेपी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो महीने भर बाद वायरल हो गया है। जिसे लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष की आलोचना हो रही है।


कब की है घटना 

सोशल मीडिया के जरिए एक महीने 13 दिन पहले, 12 अप्रैल के रात 9:30 बजे का वीडियो जारी हुआ है। जिसमें साफ दिखाई पड़ता है कि भाजपा जिला अध्यक्ष बैग लिए हुए एक महिला को कार से लेकर आते हैं। कार से उतरने के बाद सीढ़ियों से चढ़ते हुए दूसरी मंजिल पर रुक कर आगे की सीढ़ी चढ़ने से पहले महिला को चिपकाते हुए गले लगाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह आगे चल देते हैं और महिला उनके पीछे-पीछे चली जाती है। देखिए वीडियो 👇

सोशल मीडिया पर आलोचना 

वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद यूजर भाजपा जिला अध्यक्ष की आलोचना करते हुए कहते हैं कि सत्ता और रसूख के मद में जिला अध्यक्ष का विवेक मर गया है। लोगों का कहना है कि भाजपा जिला अध्यक्ष अपने पद और कार्यालय की गरिमा भूल गए।


क्या कहते हैं अमर किशोर कश्यप 

मामले में अमर किशोर कश्यप वीडियो में खुद के होने की पुष्टि करते हुए बताते हैं कि 12 अप्रैल को सक्रिय महिला कार्यकर्ता के तबीयत खराब होने की सूचना मिली, उसने कुछ देर आराम करने के लिए कहा, ऐसी स्थिति में उसे कार से लाकर सीढ़ियों के रास्ते ले जा रहा था, तभी उसको चक्कर आने लगा, उसने खुद हाथ पकड़ लिया, तभी उसे रोक कर सहारा दिया था। यदि किसी की मदद करना पाप है तो क्या कहें। 


कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 7 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में कहा गया है कि आपके आचरण से पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है। समय से संतोष जनक जवाब ना मिलने पर पार्टी कठोर कार्रवाई करेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे