गोंडा बीजेपी जिला अध्यक्ष के वायरल वीडियो के मामले में नया मोड़, महिला ने किया आरोपो का खंडन, पिता तुल्य बीजेपी जिलाध्यक्ष, बीमार अवस्था में दिया सहारा, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ दिया शिकायती पत्र।
उत्तर प्रदेश के गोंडा बीजेपी जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो के मामले में नया मोड़ आ गया है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला का सोशल मीडिया पर बयान आया है, जिसमें महिला ने भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम को अपना पिता तुल्य, भाई के जैसा बताते हुए आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है।
बता दे कि सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का लगभग डेढ़ महीने पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष से सात दिवस के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा है। वीडियो वर्तमान में मीडिया की सुर्खियों में है, इसी दौरान महिला का बयान भी सामने आ गया है।
बीजेपी अध्यक्ष ने की मदद
महिला का कहना है कि वह 12 अप्रैल को लखनऊ गई हुई थी, वापस लौटने के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। रात के लगभग 9:30 बजे चक्कर महसूस होने पर जिलाध्यक्ष को फोन करके मदद मांगते हुए कुछ देर आराम करने की बात कही थी। इस दौरान अध्यक्ष बहुत व्यस्त थे फिर भी 10 मिनट का आश्वासन देखकर उन्होंने रिसीव कर लिया। कार्यालय में छोड़ने के बाद कोई अर्जेंट फोन आ जाने के कारण वह तत्काल मौके से निकल गए।
गिर कर फट जाता सिर
महिला ने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण जैसे ही सीढ़ी चढ़ी, हील वाली सैंडिल पहनी थी, चक्कर आने से पैर फैसला सर जी पीछे खड़े थे उन्होंने गिरने से पहले थाम लिया। उन्होंने सहारा नहीं दिया होता तो पैर फिसलने से पैर भी टूट सकता था, सिर में चोट आ सकती थी। इसके बाद उन्होंने कमरे में छोड़कर कहा कि रुको थोड़ी देर में वापस आकर तुम्हें घर भिजवाता हूं। जिसका कोई अच्छा मतलब निकले या गलत सोचे। जो मदद उन्होंने की थी ऐसा कोई बेटा, पिता या पति भी कर सकता है।
पिता तुल्य अध्यक्ष
महिला ने कहा कि अध्यक्ष से उसके पारिवारिक संबंध है, बीते साढ़े 3 वर्ष से उन्हें जानती हूं। इसीलिए उन पर भरोसा करके फोन किया था। उन्हें मेरे बड़े भाई मानो या माता पिता, वह मेरे पिता तुल्य है। मेरी पूरी फैमिली उन्हें मानती है।
मुझ पर कोई जोर दबाव नहीं
महिला ने कहा कि मैं कोई अनजान बच्चा नहीं हूं, मुझे फुसलाया नहीं जा सकता है, मैं दो बच्चों की मां हूं। जो लोग गलत सोच रहे हैं, वह गलत सोच रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में कंप्लेंट करते हुए मानहानि का दावा करूंगी। आवश्यकता पड़ने पर महिला आयोग भी जाऊंगी।
राजनीतिक रंजिश
महिला का कहना है कि लोग उसकी और जिला अध्यक्ष की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसे राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। राजनीति के तहत बदनाम किया जा रहा है।
पूरे मामले के लिए इसे भी पढ़ें: गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष का वीडियो वायरल, सीसीटीवी फुटेज में महिला को गले लगाते नजर आए, कहा सहारा दे रहा था
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ