आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय द्वारा खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर में हुए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया। जिसमें मौके पर शौचालय, आवास व स्वच्छता के कार्यों में मिली खामियों से नाराज मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी गई कि शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं सत प्रतिशत अमलीजामा पहनाया जाए। जिससे कि आम नागरिकों को उसका लाभ मिल सके। वही ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर सीडीओ द्वारा बच्चों की शिक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। मौके पर नामांकित बच्चों के सापेक्ष उपस्थिति ना होने से उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को उपस्थिति बढ़ाने तथा शिक्षा व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने का आदेश भी दिया।ग्राम पंचायत में बन रहे गोवंश पशु आश्रय स्थल का भी अवलोकन किया गया। आश्रय स्थल का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। वहां पर चार-पांच की संख्या में पशुओं को देख सीडीओ द्वारा ग्राम सचिव को आदेशित किया गया, कि जब इसकी क्षमता 30-35 पशुओं की है,तो क्षमता के अनुरूप पशुओं को रखा जाए और उनकी देखभाल की जाए।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ