Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव आप के साथ है


■ बालिका जागरुकता अभियान के तहत सिखाया गया आत्मरक्षा के गुर

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद मे बालिकाओं/छात्राओं/महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के क्रम मे बुधवार को पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में हो रहे महिलाओं/बच्चियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोक थाम हेतु क्षेत्राधिकारी सदर रमेश कुमार द्वारा कस्तूरबा विद्यालय मे व क्षेत्राधिकारी मेहदावल गयादत्त मिश्र तथा प्रभारी निरीक्षक मेहदावल रवीन्द्र कुमार गौतम द्वारा डीएवी इण्टर कालेज कस्बा मेहदावल मे छात्राओं को महिला सुरक्षा अभियान के बारे मे जानकारी दी गयी जिसमे यूपी डायल 100, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181 व एण्टीरोमियो टीम के बारे मे छात्राओं को जानकारी दी गयी व इन नम्बरों के प्रयोग हेतु भी छात्राओं को प्रेरित किया गया। इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह द्वारा नवल्स नेशनल एकेडमी स्कूल खलीलाबाद मे छात्राओं को मार्शल आर्ट सिखाया गया व साईबर क्राइम के बारे मे विस्तार से बताया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा सम्बन्धी उपयोगी बातें जैसे गुड टच व बैड टच के संबन्ध में जानकारी देकर उन्हे आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गये। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों के स्कूलों मे भी छात्राओं को जागरुक किया गया तथा भरोसा दिलाया गया कि जनपदीय पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव आप के साथ है। इस अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा करीब 2000 बालिकाओं को जागरुक किया गया। इस अवसर पर स्कूल/कालेज के प्रबंधक/अध्यापक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे