Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसौली पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद


आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बनाने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 24 जुलाई 19 को थानाध्यक्ष मसौली संतोष कुमार सिह के कुशल नेतृत्व में थाना मसौली पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर नई बस्ती थाना मसौली से समय करीब 12.10 बजे अभियुक्तगण जोगेन्दर पुत्र देवनरायन निवासी बसन्तपुर मजरे रहरामऊ थाना सफदरगंज बाराबंकी, नीलम देवी पुत्री धनेश निवासी धरौली थाना मसौली बाराबंकी को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया ।  अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली में मु.अ.सं. 244/19 धारा 60(A) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

■ द्वितीय प्रकरण
 
थाना मसौली पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम धरौली थाना मसौली से समय करीब 12.20 बजे अभियुक्त अजय कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी धरौली नई बस्ती थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली में मु.अ.सं. 245/19 धारा 60(A) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

■ बरामदगी

20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण |

■ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम से -

1. थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
2. उ.नि. पंडित त्रिपाठी थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 सुनील दत्त थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
4. हे0का. आजाद कुमार यादव, हे0का0 शिवमूरत सक्सेना थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
5. का. मंशाराम यादव,का0 विकास कुमार,का0 दिलीप कुमार, का0 सौरभ सिंह थाना मसौली बाराबंकी।
6. म.का. आरती, म0का0 मोनी पटेल थाना मसौली जनपद बाराबंकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे