Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने भाजपा सदस्यता अभियान में दर्जनों को बनाया सदस्य



आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित मोहल्ला नई बाजार में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि चौधरी औरंगजेब के द्वारा भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत  सैकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलायी गई। अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वारा दर्जनों लोगो को भाजपा का सदस्य बनाकर सरकार के नीतियों को बढ़ाया गया। इस सदस्यता कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि आज देश मे भाजपा के विकास परक योजनाओं से ग्रामीण आबादी हो या मध्यम वर्ग सभी को लाभ पहुचाने का कार्य किया गया है। भाजपा की सरकार द्वारा हर वर्ग के विकास की लकीर खींची जा रही है। सरकार के प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, जनधन योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन जैसी अनेको योजनाओ से गरीबो को काफी फायदा पहुँचा है। केंद्र और प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के विकास को संकल्पित है। भाजपा के स्लोगन में ही सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है जो आज वर्तमान में हर वर्ग के विकास के साथ चरितार्थ हो रहा है। इस तरह से अनेको बातो को इस सदस्यता कार्यक्रम में कहा गया। आज के सदस्यता कार्यक्रम में कयामुद्दीन, मो0हुसैन, इसरार अहमद, अकबर अली, मो0खलील, गरीब, मो0 शहजाद, मो0सईद, अब्दुल हमीम, सदरे आलम आदि लोगो ने दर्जनों को तादाद में भाजपा की सदस्यता लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे