दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा: मनकापुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिले दशको गुजर गए,लेकिन नगर पंचायत मनकापुर जल निकासी की समस्या से आज भी जूझ रहा है |
मनकापुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिले हुए 30 साल से ज्यादा का समय गुजर गया है , अब तक जल निकासी व नाली निर्माण के नाम पर ही नगर पंचायत मनकापुर को करोड़ों रुपए मिल चुके होंगे, उसके बावजूद आज भी मनकापुर नगर पंचायत क्षेत्र में महज थोड़ी देर जमकर हुई बरसात में मनकापुर स्टेशन मार्ग की सड़क नगर पंचायत कार्यालय के सामने डूब कर तालाब बन जाती हैं |
ऐसा ही आलम गुरुवार के दोपहर में देखने को मिला, जब महज कुछ मिनटों के बरसात से नगर पंचायत कार्यालय के सामने सड़क पर लबालब पानी भर गया |
वीडियो
ऐसे में प्रश्न यह उठता है की अब तक नाली निर्माण वाद जल निकासी व्यवस्था के लिए जो धन आया उसका उपयोग किस तरह से किया गया की नगर पंचायत कार्यालय के सामने की सड़क थोड़ी सी बरसात में तालाब का रूप ले लेती है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ