सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोण्डा। रेलवे स्टेशन मोतीगंज की शोभा इस समय छुट्टा जानवर बढ़ा रहे हैं। तीन दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश के कारण छुट्टा जानवरों को कहीं बैठने की जगह नहीं है मिल रही है। जंगल से लेकर खेत तक सभी जगह बरसात की वजह से पानी और कीचड़ भरा हुआ है। इसलिए शाम के वक्त ये छुट्टा पशु रेलवे स्टेशन टिकट खिड़की के पास और जहां यात्री बैठते हैं वहां सैकड़ों की संख्या में आकर आराम फरमाते हैं।
शुक्र है कि शाम के वक्त केवल एक ही पैसेंजर ट्रेन है जो गोंडा से चलकर गोरखपुर तक जाती है। यह ट्रेन 4 नंबर प्लेटफार्म से पास की जाती है और छुट्टा जानवर एक नंबर पर अपना अड्डा जमाए रहते हैं।
अगर ट्रेन आने के समय यह जानवर 4 नंबर प्लेटफार्म पर चले जाएं तो हो सकता है यात्रियों पर भी यह हमला कर दें।
अगर दिन में बारिश हल्की हुई तो छुट्टा पशु तुरंत किसानों के खेतों में पहुंच जाते हैं और उसे चर कर आराम फरमाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आ जाते हैं। इनकी संख्या दर्जनों में होती है। ये जानवर बाजार में सब्जी, फल आदि की दुकान करने वाले लोगों को भी मौका पाते ही काफी नुकसान पहुंचाते हैं।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ