आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा थाना धनघटा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमे थाना धनघटा मे कार्यालय के समस्त अभिलेखों का सघन मुआयना तथा शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की साफ सफाई सहित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान थाना धनघटा पर पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की समस्यायें सुनी गयीं तथा उनके गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
इसके उपरान्त थाने पर उपस्थित समस्त कर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी जिसमें उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया व पुलिसकर्मियों से अपने व्यवहार व क्रियाकलाप से आम जनमानस में पुलिस की छवि सुधारने की नसीहत भी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रणधीर मिश्र को थाना स्तर पर शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ उचित व्यवहार करने व महिला संबंधी अपराधों मे बिना किसी लापरवाही के तत्काल कार्यवाही करने के लिए भी आदेशित किया गया।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों (चौकीदार) को क्षेत्र मे होने वाली किसी भी घटनाओं की सूचना तत्काल नजदीकी चौकी/थानों पर सूचित करने के सम्बन्ध मे निर्देशित किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ