सुनील उपाध्याय
बस्ती । सदर विधायक दयाराम चौधरी ने सोमवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के संविलयन विद्यालय परसा जागीर में ‘पंचवटी वाटिका’ का रोपण किया। वाटिका में बेल, आंवला, पीपल, बरगद, अशोक के पौध रोपे गये। इसका उद्देश्य छात्रों को वनस्पति और औषधियों से परिचित कराना है।
विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि अन्य विद्यालयों को भी इसका अनुकरण करना चाहिये। विद्यार्थी प्रकृति को जितना निकट से समझेंगे उनका चेतन मस्तिष्क विषय वस्तु को भी बेहतर ढंग से समझ सकेगा। कहा कि इस विद्यालय ने शिक्षा के साथ ही प्रकृति रक्षा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है वह अनुकरणीय है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत कुमार ओझा ने कहा कि विद्यालय का प्रयास सराहनीय है। पंचवटी वाटिका से छात्रों को सीखने के अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम संयोजक डा. शिव प्रसाद ने कहा कि इस विद्यालय में डेढ सौ से अधिक प्रजाति के पौधों का रोपण, संरक्षण किया गया हैै । सचिव राकेश पाण्डेय ने कहा कि इस विद्यालय की हरियाली दूर से ही मन मोह लेती है। यह सामूहिक परिश्रम और संकल्प से ही सिद्ध हुआ है।
प्रधानाध्यापक उर्मिला मिश्र, ग्राम प्रधान राममूरत ने सदर विधायक को विद्यालय के प्रगति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अभिषेक कुमार यादव, विजय प्रताप वर्मा, अख्तरून्निशां, आंचल पाल, अनुपम पाण्डेय, संज्ञा, डा. रामशंकर, कृष्ण कुमार, मुनिराम वर्मा, राम सजन यादव, रामचरित्र चौधरी, रामभवन यादव, शिव मूरत यादव, शुभकरन, मोनी, नारद, शिवपूजन, विश्राम, गोरखनाथ, रामचरन, करमहुसेन के साथ ही शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ