Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस परिसर में रोपे पौध


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। सोमवार को डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार बढनी में हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अजय अज्जू हिन्दुस्थानी ने पौधों का रोपण किया। कहा कि पौधरोपण से ही प्रदूषण जैसी समस्याओं का समाधान होगा और हरित क्रान्ति से विकास की गति तेज होगी। वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि हरे भरे वातावरण में मनुष्य की सोच रचनात्मक होती है। निश्चित रूप से यह इंस्टीट्यूट हरियाली के क्षेत्र में भी कीर्तिमान बनायेगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि बड़े रचनात्मक उद्देश्यों को लेकर इसकी स्थापना की गई है जिससे पीडित मानवता को  बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सके। इससे चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, स्वास्थ्य कर्मियों को सहजता से सेवा का अवसर उपलब्ध हो सकेगा। पूरा प्रयास है कि परिसर हरियाली से सदा हरा भरा रहे।

 कहा कि आगामी 9 अगस्त को हिन्दू युवा वाहिनी     की अध्यक्षता में दस हजार पौधों का दान किया जायेगा जिससे पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में स्थिति मजबूत हो। निदेशक डा. आलोक रंजन ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डा. पवन गुप्ता, डा. मनोज मिश्र,  सुखराम पटेल, शिव प्रसाद, वीरेन्द्र, ओम प्रकाश, सत्य प्रकाश, लालचन्द, आदि मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे