सुनील उपाध्याय
बस्ती । समाजवादी विचारधारा के समर्पित नेता जनेश्वर मिश्र को उनके 86 वें जन्म दिन पर सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा नमन् किया गया। जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव ने कहा कि अपनों में छोटे लोहिया के रूप में प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र अमीरी गरीबी की खाई को पाटने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष करते रहे। उनकी प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी।
पार्टी प्रवक्ता डॉ. अजय पाण्डेय ने कहा कि जनेश्वर मिश्र प्रखर वक्ता, लोहिया जी के पद चिन्हों पर चलने वाले खाटी समाजवादी थे। वे कार्यकर्ताओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के साथ ही आम आदमी के हितों के लिये संघर्ष करते रहे। वे सादगी पसन्द जन नेता थे।
कार्यक्रम में विजय यादव, एबादुल हक, अजीत सिंह, दुर्गेश यादव, सुरेश यादव, संतराम यादव, राजेश सिंह ‘राजू’ योगेन्द्र यादव, मुकुल मिश्र, देवी प्रसाद शुक्ल, राम महेश यादव, चन्द्रशेखर चौधरी, सदावृक्ष तिवारी, वीरेन्द्र पाण्डेय, अमरजीत सिंह, सुभाष यादव, विशाल यादव, बलराम, झिनकू पाण्डेय, शत्रुघ्न यादव आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ