Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस सेंटर का विधायक ने किया फीता काटकर शुभारंभ


शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ | जनकल्याण की दृष्टि से जिला अस्पताल में स्थापित निःशुल्क डायलिसिस सेंटर का शुभारम्भ विधायक ने  फीता काटकर  किया |  तत्पश्चात विधायक रानीगंज अभय कुमार धीरज ओझा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी  व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधा मील का पत्थर साबित होगी।

गुर्दा रोग से ग्रसित लोगो को डाइलिसिस के लिए अब प्रयागराज व लखनऊ जैसे महानगरों का चक्कर नही लगाना होगा ,जिससे लोगो का समय व पैसा बचने के साथ त्वरित उपचार प्राप्त होगा। बताया गया कि  जिला अस्पताल में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित निःशुल्क डाइलिसिस सेंटर में चार यूनिट स्थापित किया गया है | जिसमे एक पेसेंट के की डाइलिसिस पक्रिया 4 घंटे पूर्ण की जाएगी। शीघ्र ही 4 और यूनिट की स्थापना भी की जाएगी।

 शुभारंभ के पश्चात सेंटर के निरीक्षण के दौरान डॉ (मेजर)आर बी सिंह व सेंटर हेड डॉ मधुसूदन शर्मा ने डाइलिसिस प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रथम दिवस पर ही राकेश कुमार तिवारी, उत्कर्ष सिंह व रजवंत सिंह बग्गा की डाइलिसिस प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ योगेंद्र यति, डॉ मनोज खत्री, डॉ चंद्र शेखर, माननीय ग्राम विकास मंत्री डॉ महेंद्र सिंह जी के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, प्रतिनिधि नीरज ओझा व शिवम ओझा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी, डॉ राजीव तिवारी, हरीश द्विवेदी, अमित दुबे इत्यादि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे