अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के तुलसी पार्क स्थित अटल भवन भाजपा कार्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक सभा का आयोजन करके 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
जानकारी के अनुसार सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से प्रखर वक़्ता, सहज संवाद, गरिमापूर्ण व शालीन राजनीति के एक युग का आज अंत हो गया । सुषमा स्वराज जी को याद करते हुए कहा की सुषमाजी आपकी संवाद शैली ने लाखों को भाषा के प्रवाह, आरोह-अवरोह और तार्किक सम्प्रेषण की विधा भी सिखाई!
आप युगों तक हमारे हृदय में रहेंगी आप की क्षतिपूर्ति पूर्ति संभव नहीं है, आपको देश युगों युगों तक याद रखेगा। तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी की वाणी में सरस्वती का वास था ।शालीनता की प्रतिमूर्ति विदेश मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा । राजनीति में वह अजातशत्रु थी उनका निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है ।
शोक सभा के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह, जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र गोयल, संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी, अध्यक्ष नमामि गंगे पिंकी सिंह, झूमा सिंह, नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, ममता तिवारी, पवन शुक्ला, स्वर्ण लता श्रीवास्तव, नूरजहां, शैलेंद्र सिंह, मोनू दुबे, सभासद विनोद गिरी, मंटू सिंह, सुभाष पाठक, मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, प्रदीप मिश्रा व सूर्य बली सिंह सहित तमाम लोगों तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ