Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चार दिन बिजली व्यवस्था से महरूम कुसफर वासी, विद्युत कर्मचारियों की हठधर्मिता बनी



■ मामूली से विवाद में एक टोले की बिजली सप्लाई को किया बाधित

आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। इस भीषण गर्मी में जहां विद्युत आम जनमानस के लिए राहत का कार्य करता है। वही पर कुछ बिजली कर्मचारियों के हठधर्मिता कारण मेंहदावल नगर के कुसफर वासी पिछले तीन दिनों से बिना बिजली के जी रहे है। आज के आधुनिक युग मे लोगो के लिए जहां बिजली वरदान बना हुआ है। जिससे तमाम घरेलू सुख सुविधाओं के कार्य को अंजाम देता है। जिससे सभी लोग लाभ लेते है। इसीकड़ी में आज बताते चले कि मेंहदावल के कुसफर वासी जिनमे ज्यादातर आबादी दलितों की है। उसमें एक मामूली विवाद के कारण पूरे एक टोले के विद्युत व्यवस्था को काट दिया गया। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व ही कुछ निजी कर्मचारियों का  टोले के कुछ लोगो से विवाद हो गया था। जिसमे एक पक्ष द्वारा मारने पीटने का तहरीर भी थाने पर दिया गया था। जिसमे पुलिस द्वारा अपने स्तर से जांच कर कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। फिर भी पूरे टोले के विद्युत व्यवस्था को अधिकारी और कर्मचारियों की हठधर्मिता के कारण काट दिया गया है। इस बाबत कुछ लोगो ने अपने नाम को न बताते हुए बताया कि हम लोग इस विवाद से दूर दूर तक नाता नही है। फिर भी इस उमस से लबरेज गर्मी में विद्युत सप्लाई न मिलना तकलीफ को बढ़ा रहा है। सारे कार्य बिजली के न होने से रुके हुए है। मोबाइल आदि जरूरी उपकरण भी खिलौने के रूप में तब्दील हो गए है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन भी आंखे मूंद कर बैठा है। जिस मूलभूत सुविधा पर सबका हक है। चंद लोगो की गलतियों की सजा पूरे टोले को दिया जा रहा है। जबकि किसी भी अपराध के प्रति पुलिस द्वारा कार्यवाही किया जाता है और इस मामले पर किया भी जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे