Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजकीय मॉडल स्कूल में रानीगंज विधायक ने रोपे पौध


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की प्रेरणा से एक दिवस में 22 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम की दृष्टि से  09 अगस्त को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय कुमार "धीरज ओझा" जी की उपस्थिति में विकास खण्ड शिवगढ़ के पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल कूराडीह में 250 पौधे रोपित किये गए।

 पौधरोपण कार्यक्रम के पश्चात विधायक धीरज ओझा ने उपस्थित क्षेत्रीय जन-मानस को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षित और संतुलित होना नितांत आवश्यक है और संतुलित पर्यावरण में वृक्षो का सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में एक दिवस में 22 करोड़ वृक्षो का रोपित किया जाना अपने आप मे एक कीर्तिमान है जिसकी जितनी सराहना की जाए वो कम है।

 हरित प्रदेश के सपने को साकार करने लिए जहाँ नए रोपित पौधों को जीवित रखना जरूरी है वही दूसरी ओर पुराने तथा हरे वृक्षो के अवैध कटान पर पर रोक जरूरी है जो सिर्फ जन जागरूकता से ही संभव है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रानीगंज जे.आर.चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी शिवगढ़ विवेक सिंह, प्रधानाचार्य लाल बहादुर यादव, एसएचओ रानीगंज संजय पाण्डेय, प्रतिनिधि अजय ओझा, नीरज ओझा व शिवम ओझा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी, ग्राम प्रधान अवनीश पाण्डेय, बी.टी. राघवेंद्र सिंह, विकास विभाग से विकास तिवारी, राजेश सरोज, अभिषेक सिंह, रितेश यादव, जन्मेजय, कानूनगो अभय पाल, लेखपाल फतेह शंकर, विजय बहादुर, देवेश पाण्डेय, राजू शुक्ल, अमित तिवारी, दिलीप मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे