Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्थायी गो संरक्षण केन्द्र व जीआईसी व परैया नाले पर पुल का कैबिनेट मंत्री ने किया शिलान्यास


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्रामसभा इटावा में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के पश्चात् कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने स्थायी गो संरक्षण केन्द्र इटवा, राजकीय इण्टर कालेज इटवा, बेल्हा पट्टी ढकवा मार्ग स्थित परैया नाले पर पुल का शिलान्यास किया व रामगंज नचरौला से गोकरन गिरि के मशीन वाया संग्रामगंज बार्डर तक सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया।

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जी ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होने कहा कि ग्रामसभा इटवा में 2.21 करोड़ की लागत से स्थायी गो संरक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य व राजकीय इण्टर कालेज का निर्माण कार्य 2 करोड़ 57 लाख की लागत से किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भी विभिन्न प्रकार की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी।  वहीं दूसरी और कैबिनेट मंत्री ने प्रताप बहादुर स्नाकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया |

 इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण एवं संतुलन हेतु प्रत्येक नागरिक वृक्षारोपण करें और भूगर्भ जल स्तर में सुधार के लिए वर्षा के जल को संरक्षित करें | इस दौरान मौजूद सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में वृक्ष लगाने का संकल्प लें जिससे पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित हो सके | इस मौके पर जिलाधिकारी ने पौधों की देखभाल और सुरक्षा आवश्यक पुष्पित और पल्लवित होने तक दायित्व उठाए जाने का आवाहन किया | यहां पर इस दौरान विधायक विनोद जैन डॉक्टर आरके वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे