Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। घघौवा से सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी रिसीब करेंगे। विक्रमजोत छावनी हर्रैया महराजगंज कप्तानगंज गोटवा फुटहिया मूडघाट बड़ेवन पालीटेक्निक चौराहा स्वागत किया जाएगा। जिसमे जिलाध्यक्ष सांसद विधायक सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
भाजपा बूथ सदस्यता अभियान के अंतर्गत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पहुंच कर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। लोगों को भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों से अवगत कराया।

बूथ सं 292 राजा जोत कला कप्तानगंज में भाजपा जिलामहामंत्री विवेकानन्द मिश्र ने सहयोगी गोविन्द दूबे, मोहन गुप्ता, हनुमान प्रसाद भोलू, विवेक पाण्डेय, राम सजन चौधरी, शिवागिरी, राम समुझ चौधरी के साथ सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मोदी सरकार की नीति रीति एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान विवेकानंद मिश्रा ने कहाँ ने कहा कि अभियान के तहत नए लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे |

इस सदस्यता महापर्व में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासपरक नीतियों को देखते हुए लोगों का रुझान तेजी से भाजपा की ओर हुआ है। 6 जुलाई से चले इस अभियान में जिले में लगभग 40 हजार लोगों को सदस्य बनाया गया। महामंत्री ने आनलाइन सदस्यता दिलाने में सक्रिय रहे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए उनकी इस उपलब्धि को एतिहासिक बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे