Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वित्तविहीन शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही सरकार: संजय द्विवेदी



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। शुक्रवार को सरकार की वादा खिलाफी से नाराज माध्यमिक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे  माध्यमिक शिक्षकों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष/ मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार वित्तविहीन शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। वादा करने के बाद भी सेवा नियमावली निर्गत नही कर रही है, जिससे वित्तविहीन शिक्षक शोषण के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तविहीन शिक्षकों को कम से कम 15 हजार रुपये तक का मानदेय राजकोष से दिए जाने की व्यवस्था कराय। मांगे ना पूरी होने पर 29 अगस्त को प्रदेश के हजारों शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे, जिसमें संतकबीरनगर से सैकड़ों शिक्षक जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन योजना को हरहाल में बहाल करना होगा। पेंशन के बिना राजकीय कर्मचारियों का कोई भविष्य नही है। एनपीएस कर्मचारियों के लिये धोखा है। सरकार एनपीएस कटौती की निष्पक्ष जांच कराए। सरकार अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करे। विनियमित होने तक तदर्थ शिक्षकों के पदों का अधियाचन व विज्ञापन रोका जाय। आयोग से आये शिक्षकों की जवाईनिग नही हो पा रही है। सिरसी, उमरिया, पचपोखरी सहित कई विद्यालय के प्रधानाचार्यों को परेशान किया जा रहा है। जीपीएफ कटौती की धनराशि बस्ती से संतकबीरगर के कोषागार में ट्रांसफर नही किया जा रहा है। इस दौरान गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, बृजेश सिंह, विनोद उपाध्याय, श्याम करन भारती, जय प्रकाश गौतम, धर्मेंद्र यादव, अनिल चौधरी, उदयभान, कमालुद्दीन, जंग बहादुर, विवेक विद्यार्थी, विवेकानंद यादव, गोपाल जी सिंह, अरशद जलाल, मंतोष कुमार मौर्या, महेश राम, जितेंद्र कुमार, परवेज अहमद खान, राजेश मिश्रा, जय चन्द्र यादव,  अशोक मिश्रा, फिरोज अहमद, कमर आलम, अदनान अहमद, अभय शंकर, मंगला प्रसाद, अफजल खान, मोहम्मद शाहिद, विनय दुबे, ओजेर अहमद, अभय शुक्ला, राघवेंद्र द्विवेदी, विजय यादव, जितेंद्र कुमार, मूलचन्द्र, सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे