तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उचित परामर्श भी दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को 97 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां के अधीक्षक डा0 जगदीश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रजनन मातृ नवजात शिशु एवं किशोर स्वास्थ्य (आरएमएनसीएच + A) रणनीति के तहत निदान तथा परामर्श सेवाओं सहित गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल की कवरेज़ (एएनसी) के लिये परिकल्पना की गयी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों द्वारा दूसरी या तीसरी तिमाही की सभी गर्भवती महिलाओं को कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित करना है। इस मौके पर डा. कमलेश यादव, डा0 कौसर नाजिम, रेनू लोधी, विद्यावती सिंह, सिंधू यादव नर्स मेंटल, डा0 एफ.एन. खान, पूनम, विद्या सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ