Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोटेदार की मनमानी से त्रस्त, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



बनारसी चौधरी
बेलहर, संतकबीरनगर। बेलहर विकासखंड के कन्हरापार के राजस्व गांव बहेरा माफी के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार से तंग आकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि 6 माह से मिट्टी का तेल कोटेदार द्वारा नहीं दिया जा रहा है और हम लोगों को मिलने वाला तेल कोटेदार ब्लैक में बेच रहा है। साथ ही कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि समय से खाद्यान्न सामग्री नहीं दी जाती जब कार्डधारक कोटेदार के वहां सामग्री लेने पहुंचते हैं तो आजकल करते-करते टालमटोल करता रहता है और पूरा माह बीत जाता है फिर भी राशन नहीं मिलता। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 6 महीने हो गए हैं उनको मिट्टी का तेल नहीं मिला है जिससे भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। और जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण में दिग्विजय गिरी, शिव शंकर गिरी, फूलचंद, रंजीत गिरी, राजमल, मीना देवी, उषा, भानमती, मीना,  रामसुभग, भुवनेश्वर, विजाय पाल, परमात्मा आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे