■ गौतमबुद्ध महाविद्यालय पचपेड़वा में हुआ वृक्षारोपण
तरीकत हुसैन
लोहरौली, संतकबीरनगर। हमारे जीवन एवं पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए वृक्षारोपण करना अतिआवश्यक होता है। उक्त बातें सोमवार को विकास खंड बेलहर कला के अंतर्गत गौतम बुद्ध महाविद्यालय पचपेड़वा के प्राचार्य डा0 दीपक अग्रवाल ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण करने के बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से ही इस सृष्टि एवं पर्यावरण का उद्धार हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि आज कही बाढ़ तो कहीं सूखे की स्थिति है इसके नियंत्रण के लिए वृक्षारोपण जरूरी हैं। वनों की अंधाधुंध कटाई ने पर्यावरण को प्रभावित किया हैं। उन्होंने कहा एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता हैं वृक्षारोपण कर हम पूरे पर्यावरण को बचा सकते हैं। साथ ही उन्होंने पर्यावरण को सुदृढ करने के लिए छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा0 रमांकात तिवारी, प्रो.कौशल किशोर, अफसरूद्दीन, मसलहुद्दीन, सुल्तान नूरूद्दीन, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, रिजवान मुनीर, जबीउल्लाह, शबाना खातून आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ