Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नदी में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा


बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के किठिउरी ग्राम पंचायत के समीप अमी नदी में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पाई गई है। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दुर्गजोत अनिल कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों से काफी पहचान करवाया लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। बाद में मृतक की शिनाख्त कुटुम पुत्र बुद्धू उम्र 40, निवासी मझरिया पठान थाना बखिरा के रूप में हुई। पुलिस ने लाश को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुटुंम दो भाई हैं दोनों भाई मंदबुद्धि के हैं। मृतक भाइयों में से बड़ा भाई कुटुम था जिसका आमी नदी में डूबने से हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग नदी मे मछली पकड़ रहे थे।उसी दौरान तैरते हुए एक शव दिखाई दिया। मछुआरों ने शोर मचाया और पुलिस डायल- 100 को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दुर्गजोत अनिल कुमार, एसआई अरुण कुमार पाण्डेय ने मामले की छान-बीन किया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे