Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सदस्यता अभियान के दौरान विधायक ने योजनाओं का किया गुणगान


■ औरहिया- मंझरिया आयोजित हुआ सदस्यता अभियान

बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कलां के प्राथमिक विद्यालय औरहिया-मंझरिया के प्रांगण में सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी लोगों का विकास कर रही है। क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है इसी कारण भाजपा के सदस्य बनने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। भाजपा की सरकार हमेशा गरीब असहाय लोगों के लिए कटिबद्ध है और गरीबों की योजनाओं को घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने ब्लाक क्षेत्र में अस्थाई गौशाला सुचारू रूप से चलने के लिए बीडीओ महावीर सिंह को हिदायत देते हुए कहा कि बेसहारा पशुओं को रखने के लिए हर जगह समुचित प्रबंध कराएं। उन्होंने कहा कि किसान समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को निशुल्क पांच लाख तक की दवा कराने हेतु सरकार द्वारा फ्री में कार्ड जारी किया जा रहा है। इस सुविधा से गरीब को इलाज कराने में किसी प्रकार का दिक्कत ना हो और वह आसानी से पांच लाख तक की दवा निःशुल्क करा सकें।प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, फसल बीमा योजना, जन-जन तक लोक कल्याणकारी योजनाएं आम जनता को देने का कार्य किया जा रहा है एवं हर पंचायत वर सदस्य बनाने के लिए लोगों से मिलकर सदस्य बनाया जा रहा है। इस अवसर पर छेदी यादव, राकेश सिंह, महेश लोधी, चंद्रिका प्रसाद, हरिशचंद चौधरी, शिवमूरत लोधी, शेरू सिंह, ईश्वर चंद यादव, धर्मेंद्र चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे