■ फर्जी वीजा भी बनाने का गोरखधंधा चलाते से अभियुक्त
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। विदेश भेजने और बीजा उपलब्ध कराने का गिरोह इन दिनों सक्रिय चल रहा है जिसको लेकर पुलिस भी काफी सशक्त है। जनपद के अनेकों स्थान पर फर्जी तरीके से विदेश भेजने और बीजा उपलब्ध कराने का गोरखधंधा पनप रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस कार्यवाही करते दिख रही है। बखिरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विदेश भेजने के नाम पर पैसा ठगने व फर्जी बीजा बनाने वाले अभियुक्तों पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। जिसकी कड़ी में पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम कर रही है। सोमवार को बखिरा पुलिस ने लोगों को फर्जी तरीके से बीजा उपलब्ध कराने और विदेश भेजने के नाम पर पैसा ऐंठने वाले सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कुछ लोगों के द्वारा पूर्व में बखिरा थाने पर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की गई थी जिस के क्रम में बखिरा पुलिस ने मु0अ0सं0 284/19 धारा 419/420/468/417/504 पंजीकृत किया। पूर्व में अभियुक्त राममिलन पुत्र कामता कनौजिया निवासी परासी पिपरा बोरिंग थाना बखिरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था इसी क्रम में बखिरा पुलिस ने सोमवार को अभियुक्त समीउल्लाह पुत्र इनामुल्लाह निवासी बुद्दिरामपुर थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी तरीके से क्षेत्र के साथ साथ अन्य स्थानों के लोगों को अपने जाल में फंसा कर फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर पैसा एठते और बीजा उपलब्ध कराने का गोरखधंधा चलाते थे। और जब इनसे लोग पैसे की मांग करते थे तो इनके द्वारा धमकी देने के साथ साथ गाली-गलौज भी किया जाता था जिससे लोग चुप होकर बैठ जाए।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ