■ एक देश एक विधान की अवधारणा को किया सच - दिवाकर सिंह
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। कश्मीर को लेकर भारत सरकार के द्वारा हर दिन कोई न कोई कदम उठाया जा रहा था। जिससे कोई बड़ा निर्णय आने का कयास लगाया जा रहा था। जिससे देश के अखंडता पर कोई चोट न पहुँचे। पिछले दो दिनों से भारी उथल पुथल जम्मू कश्मीर में किया जा रहा था। जो आज सोमवार को सुबह सच हो गया। जिसमे गृह मंत्री अमित शाह द्वारा गजेट जारी कर जम्मू कश्मीर से धारा 370 के प्रावधानों को हटाने का कार्य किया गया। जिससे देश मे एक देश और एक विधान की परिकल्पना को सच कर दिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो को सच कर दिया। जिससे पूरे देश मे जश्न का माहौल हो गया और पटाखे जलाने और मिठाई खिलाने के सिलसिला चलने लगा। इसीकड़ी में आज सोमवार को मेंहदावल नगर के ठाकुर द्वारा मे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाकर अपने वादे को पूरा किया। सोमवार को आज कयास लगाया जा रहा था कि तभी लगभग 11 बजे के आसपास यह फैसला कैबिनेट की तरफ से आ गया। इस अवसर भाजपा के सदस्यता अभियान के जिला संयोजक दिवाकर सिंह ने बताया कि जिस तरह से भारत के लिए कश्मीर के हित में फैसला लिया गया है उससे पाकिस्तान परस्त लोगो की अब खैर नही होगी। देश को खंड खंड करने वाले सावधान हो जाये अब यह देश राष्ट्रवाद की विचार धारा से ओतप्रोत है। अब मुल्क के गद्दारी करने वालो की खैर नही होगी। अब भारत के समस्त कानून को जम्मू में लागू होगा। जिससे अब देश विरोधी कार्य पर वहां भी देश द्रोह लागू होगा। इस तरह से तमाम बातो को कहा गया। इसी तरह से व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि अब भारत मे दो झण्डा, दो निशान आदि की बात नही होगी। 370 के प्रावधान देश मे अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले थे। जिससे भारत की संप्रभुता और अखंडता पर प्रभाव पड़ता था और अलगाववादी के हौसलों को बढ़ाता था। जिसे भारत सरकार के कठोर निर्णय ने पंगु कर दिया और देश को एक सूत्र में पिरो दिया। अब दो भागो में विभाजित जम्मू कश्मीर में लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश और जम्मू कश्मीर को भी केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील कर दिया गया है। इस अवसर पर चंदन बर्नवाल, राम आशीष चौरसिया, डॉ एस रॉय, सनी अग्रहरि, संतोष कुमार, सतीश, दीपू पाठक, हरिकेश त्रिपाठी, प्रदीप वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ