● परिवार नियोजन को लेकर जागरुकता फैलाते रहें स्वास्थ्य कार्यकर्ता – डॉ मोहन झा
● स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बदौलत बेहतर उपलब्धि रही पखवाड़े की – धर्मराज त्रिपाठी
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। परिवार नियोजन जागरुकता रैली तथा संगोष्ठी के साथ सोमवार को जिले में परिवार नियोजन पखवाड़े का समापन हो गया। उत्तर प्रदेश टेक्निकल सर्विसेज यूनिट (यूपीटीएसयू) के की तरफ से रैली तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पखवाड़े में कुल 70 महिलाओं की नसबन्दी की गई। साथ ही साथ 4 पुरुषों की भी नसबन्दी हुई। यही नहीं परिवार नियोजन के अन्य साधनों का भी भरपूर उपयोग किया गया।
पखवाड़े के समापन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद में आयोजित संगोष्ठी का सम्बोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व परिवार कल्याण विभाग के नोडल डॉ मोहन झा ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता परिवार नियोजन को लेकर जागरुकता फैलाते रहें। हमारी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। तेजी से बढ़ रही इस जनसंख्या को नियोजित करने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। यूपीटीएसयू के फैमिली प्लानिंग एक्सपर्ट धर्मराज त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से पखवाड़े के दौरान 70 महिला व 4 पुरुष नसबन्दी की गई। साथ ही 332 अन्तरा इंजेक्शन लगाए गए। 104 पीपीआईयूसीडी व 675 आईयूसीडी लगाए गए। यह एक बेहतर उपलब्धि है। इस अवसर पर सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्हा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचा सकती हैं। वहीं अन्तिम कड़ी हैं। इस कड़ी को इस बात को ध्यान में रखना होगा कि लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरुक करें तथा उनको परिवार नियोजन की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। इस दौरान डीपीएम विनीत श्रीवास्तव बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेन्द्र त्रिपाठी, जिला स्वास्स्थ्य अधिकारी वेद प्रकाश यादव, मनीष मिश्रा, आशा संगिनी सरोज यादव के साथ ही आशा कार्यकर्ता, एएनएम व अन्य कर्मचारी तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
■ पुरुष नसबन्दी पर 3000 रूपये प्रोत्साहन
परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए लाभार्थियों को भी प्रोत्साहन भत्ता दिया जाता है। नसबन्दी कराने वाले पुरुष को 3000 रूपये दिए जाते हैं, तो वहीं नसबन्दी कराने वाली महिला को 2000 रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं। अन्तरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिला को 100 रुपये हर डोज पर दिया जाता है।
■परिवार नियोजन से सम्बन्धित आंकड़े
● वर्ष 2018 (1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 तक) :* महिला नसबन्दी 1435, पुरुष नसबन्दी 9, अन्तरा इंजेक्शन 1575, पीपीआयूसीडी 3600 तथा आयूसीडी 5000 लगाया गया था।
● वर्ष 2019 (1 अप्रैल 2019 से 21 जून 2019 तक) :* महिला नसबन्दी 100, पुरुष नसबन्दी शून्य , अन्तरा इंजेक्शन 750 तथा पीपीआयूसीडी व आयूसीडी 500 लगाए गए हैं ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ