Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोरोना के प्रति जागरूक कर डॉ ओमप्रकाश वर्मा ने किया निःशुल्क मास्क वितरण


रिपोर्ट:दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।कोरोना वायरस का प्रकोप हिंदुस्तान में जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है। डॉ ओम प्रकाश द्वारा इससे बचाव के लिए उपाय शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में  डॉ ओम प्रकाश द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रकाश क्लीनिक भोपतपुर में मॉस्क का वितरण किया गया।कोरोना से बचाव के लिए टिप्स भी दिए।
कोरोना वायरस के दिनोंदिन बढ़ने से देश की आवाम में खौफ भी बढ़ रहा है। शासन प्रशासन के अलावा आवाम अपने स्तर से भी वायरस से निपटने की जुगत में लगी है। आप लोग भीड़ भाड़ वाले स्थान पे न जाये। जादा से जादा समय घर पर व्यतीत कर और हाथ को डिटाल से धुले। अपने आपको साफ सुथरा रखे।  
डॉ ओम प्रकाश ने इस अवसर पर बताया कि उनके द्वारा सड़क किनारे रहने वाले भिखारी वह गरीब तबके को मास्क का वितरण किया जाएगा। क्योंकि पैसे वाले लोग तो दुकान से खरीद लेंगे पर गरीब आदमी इसको खरीदने में सक्षम नहीं होते इसलिए मैं और मेरी पूरी टीम गरीबों को मास्क का वितरण करेगी। जिससे कि कोरोना वायरस की रोकथाम हो सके और गरीब भी इससे अपना बचाव कर सकें। इस मौके समाजसेवी जगदेव भारती, विलाश यादव, लालबाबू पटेल,सुनील,दीपक वर्मा,तिलक राम,कोटेदार लालमन वर्मा,दुर्गा कश्यप, सनी सोनी,हिमांशु मोबाइल रिपेयरिंग, किशनु यादव,मैराज शेख,बलराम,बुदराम वर्मा,पंकज वर्मा,कनिकराम वर्मा,अमित वर्मा,करिया प्रसाद,कृष मोहन, सहित अन्य लोगो को मास्क वितरण किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे