Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर:संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे को फंदा बना कर झूल गयी नवविवाहिता


कृष्ण मोहन
गोण्डा:नवविवाहिता दुपट्टे को गले का फंदा बना कर अपने ही कमरे में झूल गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर थाना क्षेत्र के महेवा नानकार गाँव के मजरे डफल दुल्हिया नानकार निवासी 21 वर्षीय शाहीन पत्नी नूर अली ने शनिवार रविवार की रात्रि में अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे मौत को गले लगा लिया।

मृतका के पिता खलील अहमद पुत्र मुसीबत थाना कौडिया क्षेत्र ग्राम चैनापुर निवासी के अनुसार मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के महेवा नानकार के मजरे डफल दुलिहया नानकार निवासी नूर अली पुत्र शाकिर अली से बेटी  शाहीन की शादी 17 नवम्बर 2019 को हुई थी। मृतका का पति मुम्बई में नौकरी करता है। विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। बीती रात को दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। मृतका के ससुर की सूचना पर आया हूं। 

पीड़ित पिता के सूचना पर उपजिलाधिकारी हीरालाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव, प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट मौके पर पहुंच कर लटकते शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।
वही प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि पीड़ित परिजन के तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे