Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...दो रक्त वीर होंगे प्रदेश सेवा रत्न से अलंकृत


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में रक्तदान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सेवा हेतु छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध जनपद बलरामपुर के दो रक्तवीरों को आगामी 22 मार्च 2026 को संकल्प मानव सेवा संस्था (रजिo) द्वारा आगरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में "प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026" अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम हेतु बनाई गई गठन समिति में भी आलोक अग्रवाल को संस्था फाउंडर व अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में निफा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर जनपद में ब्लडमैन के नाम से प्रसिद्ध आलोक अग्रवाल एवं निफा के जिला अध्यक्ष वैभव त्रिपाठी का चयन इस अवार्ड के लिए किया गया है। यह दोनों रक्तवीर लगातार बलरामपुर में रक्त सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। आलोक अग्रवाल अब तक 38 बार स्वयं रक्तदान कर चुके हैं और वैभव त्रिपाठी भी 42 बार रक्तदान कर चुके हैं। विगत वर्ष जनपद बलरामपुर में सबसे अधिक रक्त संग्रह करके ब्लड बैंक द्वारा सम्मानित किए जा चुके आलोक अग्रवाल एवं वैभव त्रिपाठी स्वयं रक्तदान करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए जिले में रक्त क्रांति लाने का संकल्प ले चुके हैं। दोनों रक्तवीरों को रक्तदान सहित अन्य सामाजिक योगदान हेतु विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। आज जिले के यह सब दोनों रक्तवीर हजारों युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे