अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम तथा विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय की मौजूदगी में किया गया ।
15 मार्च को प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रमेश शुक्ल तथा कल्पना चावला इकाई के पदाधिकारी डॉ अनामिका सिंह के संयोजकत्व में प्राथमिक विद्यालय बिजलीपुर प्रथम में 09 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन के प्रथम सत्र में कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण , दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ । सरस्वती वंदना सरिता तथा पिंकी ने प्रस्तुत किया । स्वागतगीत सलोनी, शगुन तथा प्रिया ने प्रस्तुत किया। लक्ष्य गीत सुधांशु तथा विजय ने प्रस्तुत किया। सात दिवसीय विशेष शिविर का रिपोर्ट काजल यादव ने प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटूराम एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो जे पी पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों का स्वागत परंपरागत ढंग से डॉ रमेश कुमार शुक्ल तथा डॉ अनामिका सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ रमेश कुमार शुक्ल ने 9 मार्च 2026 से चल रहे विशेष शिविर में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों जैसे सफाई की रैली निकालना स्वच्छता का हमारे जीवन में महत्व नामक शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता, घर घर जाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का सर्वे, स्वास्थ्य टीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित विषय पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान व्यावसायिक शिक्षा एवं रोजगार के साथ साथ आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता, कानूनी साक्षरता सहित तमाम विषयों पर दो गई शिक्षा स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं को अपने जीवन में क्रियान्वित करने की सलाह दी । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम ने स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं को कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमे सुदूर गांव में जाकर सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं जैसे -वृद्धा पेंशन, रोड लाइट, नाली जैसे समस्याओं के अध्ययन करने का अवसर देता है तथा जीवन जीने की कला सिखाता है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो जे पी पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य स्वच्छता एवं पर्यावरण, सामाजिक विकास, जागरूकता अभियान तथा कौशल का विकास करना है । कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उन्होंने स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं के साथ साथ कार्यक्रमधिकारी डॉ रमेश शुक्ल तथा डॉ अनामिका सिंह को धन्यवाद दिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अनिल कुमार चौहान , डॉ मीनाक्षी चौहान तथा डॉ संतोष श्रीवास्तव अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर ने स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं को कहा कि हमे अपने मानसिक, शारीरिक तथा भौतिक विकास के लिए सतत् प्रयास करते रहना चाहिए तथा घरेलू हिंसा के रोकथाम के लिए हमे निरंतर चिंतन करते रहना चाहिए । कार्यक्रम के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए बीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्री विपिन कुमार श्रीवास्तव ने स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं से कहा कि हमे प्रत्येक क्षण गंभीर रहना चाहिए तथा अपनी प्रतिभा को निखारते रहना चाहिए । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए BAV इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं अंग्रेजी प्रवक्ता श्री गौरी शंकर पाल ने कहा कि छात्र जीवन में समय प्रबन्धन एवं अनुशासन का विशेष महत्व है । राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम गांव के वास्तविक समस्याओं को समझकर उसका निदान कर सकते है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग प्रो एम डी शुक्ला ने कहा कि विद्या से हमको विनय मिलती है तथा कार्य करने की क्षमता का विकास होता है उन्होंने स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं को जीवन में सफल होने के संक्षेप में टिप्स दिए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समापन सत्र में वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो जे पी तिवारी ने स्वयंसेवक तथा स्वयं सेवकाओं से कहा कि वे सात दिवसीय शिविर में अनुशासन, समय पालन ,कार्य के प्रति निष्ठा तथा समाज को समय समय पर जागरूक करते रहे जिससे समाज में भाईचारा बना रहे तथा हम सुरक्षित जीवन जी सके । कार्यक्रम के समापन के अवसर पर स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं में काजल यादव, अनिमेष, लालजी, शिवा तिवारी, प्रियांशी, अनूप, सरिता, आंचल, सलोनी, प्रिया ने विभिन्न गीत एवं ग़ज़लों से अतिथियों का मन मोह लिया । उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर आई क्यूं ए सी क्वाडिनेटर प्रो श्री प्रकाश मिश्र, डॉ एस एन सिंह, डॉ आनंद बाजपेई, मनीषा, सौम्या शुक्ला, शिवम, राजकुमार, अखिलेश्वर तिवारी, सूर्यमणि, वेदप्रकाश मिश्रा, मदिका, अवधेश मणि तिवारी, आनन्द मणि तिवारी व राम कुमार मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ आर के शुक्ल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनामिका सिंह ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ