Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...वर्ष 2026 का पहला रक्तदान शिविर 17 यूनिट रक्तदान

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में 6 बार गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ड रिकॉर्ड प्राप्त कर चुकी सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एन्ड एक्टिविस्ट्स (निफा) की जिला इकाई बलरामपुर के तत्वावधान में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय ब्लड बैंक में किया गया। शिविर में रक्त दानियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। सामाजिक संस्था निफा द्वारा रक्तदान - महादान अभियान के अंतर्गत इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिससे जरूरतमंदों और गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर आसानी से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
15 मार्च को आयोजित रक्तदान शिविर में निफा के प्रदेश कॉर्डिनेटर जनपद के चर्चित ब्लडमैन आलोक अग्रवाल ने अपना 38 वां रक्तदान किया। अन्य रक्तदानियों में जिलाध्यक्ष वैभव त्रिपाठी ने 44 वां, हिमांशु मणि दीक्षित ने 57 वां, रवि गुप्ता ने 16 वां, डॉ तुलसीश दूबे ने 24 वां, आशीष अग्रवाल ने 20 वां, गुरुअंश सिंह ने 44 वां रक्तदान किया। अन्य रक्तदान करने वालों में नारीशक्ति से सरोज मिश्रा ने दूसरा रक्तदान सहित अक्षय शुक्ला 10 वां, विवेक श्रीवास्तव 30 वां, मनीष सिंह 8 वां रक्तदान किया। सभी रक्त दानियों को निफा की तरफ से विशेष प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल 7 रक्तदाताओं को विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान करने से वंचित रहना पड़ा, जबकि 2 रक्तदाता अनुपस्थित रहे । निफा के उत्तर प्रदेश स्टेट कॉर्डिनेटर ब्लडमैन आलोक अग्रवाल ने  बताया कि निफा द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहता है। इसी क्रम में इस वर्ष के प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन आज किया गया है। निफा बलरामपुर के जिला कोआर्डिनेटर संदीप उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान के संबध में अभी भी बहुत सारी भ्रांतियां व्याप्त हैं, इन्हें दूर करने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आने की जरूरत है। निफा के जिला अध्यक्ष वैभव त्रिपाठी ने अपना 44 वां रक्तदान करने के बाद कहा कि इससे किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है, बल्कि हम ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। निफा के जिला सचिव अविनाश पांडेय ने बताया कि जरूरत पड़ने पर हम सभी रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने और दिलवाने का सम्मिलित प्रयास करते हैं। ब्लड बैंक की टीम से डॉ. आकांक्षा शुक्ला, एल. टी. अशोक पांडेय, अंजली सिंह, अभिषेक सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सुन्दर तथा काउंसलर हिमांशु तिवारी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे