अखिलेश्वर तिवारी /वेद प्रकाश मिश्र
जनपद बलरामपुर के विधानसभा तुलसीपुर से विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने सोमवार को अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान क्षेत्र से आए हुए लोगों से मुलाकात किया उनकी समस्याओं को सुना तथा निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता किया । बताते चलें कि विधायक तुलसीपुर श्री शुक्ला प्रतिदिन नियमित रूप से धुसाह स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन आयोजित कर रहे हैं । जनता दर्शन के दौरान आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का प्रयास लगातार कर रहे है । इसके अलावा विधायक क्षेत्र में लगातार मौजूद रहकर स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण हेतु लगातार शासन तथा प्रशासन के संपर्क में रहकर निराकरण करवा रहे हैं । विधायक श्री शुक्ला जी मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार प्रयास कर रहे हैं । शायद यही कारण है कि बड़ी संख्यां में फरियादी उनसे मिलने प्रतिदिन उनके आवास पर पहुंचते हैं ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ