अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्रा ने जिला अधिकारी विपिन कुमार जैन के साथ जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
12 मार्च को विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र ने जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के साथ महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया । उन्होंने अस्पताल में स्थित एसएनसीयू यूनिट (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई), अल्ट्रासाउंड रूम, पोस्ट पार्टम वार्ड तथा मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए बनाए गए रैन बसेरा का भी जायजा लिया । अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, उपकरणों तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी, एसीएमओ डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ ए.के. शुक्ला, सीएमएस डॉ सुमन दत्त गौतम, डॉ सारिका साहू तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश वर्मा सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सदस्य विधान परिषद एवं जिला अधिकारी ने चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ