Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...लालपुर कंजे भरिया में होली मिलन समारोह

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के विकास खंड हरैया सतघरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर कंजेभरिया में शुक्रवार को बृजेन्द्र कुमार साहू (पूर्व प्रधान) व राजेश साहू (शिक्षक) द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
13 मार्च को आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ला विधायक तुलसीपुर, व विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिव प्रसाद द्विवेदी (पूर्व प्रबंधक), संचित राम तिवारी, उमाकांत त्रिपाठी, बुद्ध सागर अवस्थी (मंडल अध्यक्ष), जगदीश पासवान, अनूप द्विवेदी, मिथलेश अवस्थी, दिलीप द्विवेदी, कृष्ण चंद्र तिवारी, घनश्याम मिश्रा, श्याम नारायण यादव, राकेश जयसवाल, उमेश मिश्रा, शिव शंकर कसौंधन, विनोद आर्य, विपुल मिश्रा, योगेश कसौंधन सहित क्षेत्र से आए सम्मानित अतिथि तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। 
विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहां कि होली पर आपसी प्रेम एवं भाईचारा को बढ़ावा देना देता है । होली में लोग अपने पुराने गिले सिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं तथा गले मिलते हैं । हमारे सभी तीज त्यौहार हमें प्रेम पूर्वक जीवन यापन का संदेश देते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे