Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनता कर्फ्यू का रहा व्यापक असर, हमेशा व्यस्त रहने वाले चौराहे रहे सुनसान



रिपोर्ट, तरीकत हुसैन सिद्दीकी
सेमरियावां, संतकबीरनगर। चीन के उहाँन सहर से निकला करोना वाइरस लगभग 183 देशों को अपने आगोश में ले चुका है। ईससे बचने के लिए भारत के प्रधानमंत्री ने एक उपाय तलास की जिससे पूरे देश के लोग इस महामारी बीमारी से बच सके उन्होंने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू रहने की अपील की,जिससे करोना वाइरस फैलने का कोई रास्ता न रहे। तथा लोग सुरक्षित बच सके ,और लोगों को  जनता कर्फ्यू का पालन करने को कहा, इस प्रकरण में दौरान दुधारा थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहे सुनसान रहे। हमेशा लोगों से गुलज़ार रहने वाले चौराहों पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
     नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को जनता कर्फ्यू का व्यापक असर दिखा। थाना दुधारा क्षेत्र के दुधारा, सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, दानूकुइयां,
सालेहपुर, टेमा रहमत, बिगरामीर, अगया, बसडीला, लोहरौली, छपिया छितौना आदि दर्जनों चौराहे पर  रविवार को जनता कर्फ्यू का काफी व्यापक असर दिखा। इस दौरान सड़कें पूरी तरह सूनी रहीं तो वहीं दुकानें बन्द होने से लोग हलकान नज़र आये। लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे। एकाध लोग जो सड़क पर नज़र आये भी उन्हें प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने अपने अपने घर जाने को कहकर भगा दिया।
जनता कर्फ्यू को लेकर मुकामी पुलिस मुस्तैद रही।किन्तु जैसे ही शाम हुई लोग अपने अपने घरों से निकलकर तालियां व थालिया बजाना शुरू कर दिया  साथ ही भगजा करोना भगजा इस प्रकार लोग अपने अपने घरों परो पर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे