अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला अलीजान पुरवा में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान किए गए युवक की गोली मारकर हत्या मामले में नामजद तीन अभियुक्तों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
वीडियो :यह था मामला, इसे भी देखे
पुलिस क्षेत्राधिकारी राधा रमण सिंह ने बताया कि 18 मार्च की रात थाना को0नगर क्षेत्र के मोहल्ला अलीजान पुरवा न में हारुन पुत्र ननके की गोली मारकर हत्या के सम्बन्ध में थाना को0नगर में पंजीकृत मुकदमा में अभियुक्त साकिर, सलमान व जाकिर को नामजद किया गया था । घटना के बाद से ही तीनो अभियुक्त फरार चल रहे थे । तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु लगातार टीमों द्वारा प्रयास किया जा रहा था । इसी दौरान मुखबिर द्वारा मिली सोचना पर विश्वास करके क्षेत्राधिकारी नगर राधारमण सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 शान मोहम्मद द्वारा उ0नि0 हरिओम कुशवाहा, स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों साकिर तथा सलमान को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंनेेे बताया कि तालाशी के दौरान साकिर के पास से अवैध एक तमंचा 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर तथा 01 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्तों ने स्वीकार किया की इसी तमंचे से हारुन की गोली मारकर हत्या की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ