Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा किसान मोर्चा के बैठक में पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। उदयपुर मंडल में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


इस मौके पर उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में  कहा कि पार्टी की सदस्यता जितनी अधिक होगी,उतना ही पार्टी की मजबूती बढ़ेगी और जन-जन में भागीदारी बढ़ेगी।


 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है कि वह अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। 


विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिलाध्यक्ष ने  पदाधिकारी व कार्यकर्ता से आम लोगों के संपर्क में बने रह कर सरकार की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाएं।


 इस मौके पर पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओमप्रकाश पांडेय  ने जिला अध्यक्ष समेत पांच लोगों को अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया।


 इस मौके पर मंडल के पूर्व प्रभारी ललित त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार तिवारी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज मिश्र, संजीव तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र, ओंकार नाथ पाठक समेत कई लोग रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद मिश्र ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे