Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में नुक्कड़ नाटक से साफ सफाई के प्रति जगाई अलख

वासुदेव यादव

अयोध्या। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत अयोध्या नगर निगम के विभिन्न वार्डो मे नुक्कड नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है।

  

इसी क्रम में नगर निगम के मोहल्ला देवकाली, हनुमानगढ़ी आदि स्थानों पर ओम स्वच्छता कारपोरेशन व कैरियर कन्सल्टेंट एशोसिएशन संस्थान के सहयोग से अवधि लोक कला समिति के कलाकारों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 एक कदम स्वच्छता की ओर नुक्कड नाटक प्रस्तुत कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया गया।

   

नुक्कड नाटक मे कलाकारों ने गीला कूडा अलग व सूखा  कूडा अलग करके सफाई मित्र को देने,पालिथीन का प्रयोग नही करने,पालिथीन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आदि का मंचन करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। 

 

इस मौके पर नगर निगम के सुपरवाइजर कविन्द्र पाण्डेय, ओम स्वच्छता कारपोरेशन के ऋषीकान्त यादव,हिमांशु ने उपस्थितजनो को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 

 

इस अवसर पर समन्वयक भारती सिह, सुपरवाइजर प्रतिभा,रिषभ,नितिन, मुकेश कुमार, इन्द्र कुमार, महेश,अमन,आकाश, सिद्धार्थ, विनीत, मनीष व अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे