Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवनिर्मित करनैलगंज से बहराइच जाने वाले टू लेन मार्ग की स्थित खराब, दुरुस्त का के लिए शख्त निर्देश



रजनीश /ज्ञान प्रकाश                           करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज से बहराइच जाने वाले टू लेन मार्ग निर्माण को अभी डेढ़ वर्ष भी नहीं पूरा हुआ और मार्ग की स्थिति खराब होने लगी। मानक के विपरीत पहले की सड़क का निर्माण हुआ था उसके बाद जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोल दिया गया। जो दुर्घटना का सबब बन गया। कई दुर्घटनाएं होने के बाद ग्रामीणों ने सोशल मीडिया और शासन स्तर तक इसकी शिकायत की जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी करनैलगंज व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुरुवार दोपहर बाद मार्ग का निरीक्षण किया। वहीं सीडीओ ने जल निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। करनैलगंज बहराइच मार्ग पर इन दिनों सरयू पुल बन्द होने से ट्रैफिक अधिक है। इसी मार्ग से होते हुए बड़े, लोडिंग, रोडवेज बसें आती जाती है। जो हुजूरपुर से कैसरगंज होकर लखनऊ का सफ़र करती है। ग्राम दत्तनगर मोड़ के पास हुजूरपुर रोड पर जल निगम द्वारा बड़ा गढढा खोद दिया गया। जिसमें पाईप लाइन बिछाई जानी है। उस गढढे को सही नहीं कराया गया। जिससे वाहनों के निकलने पर दुर्घटनाएं होती रहती है। आसपास के ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग व जल निगम के अधिकारियों से की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। मुख्य मार्ग पर गड्ढे की शिकायत पर सीडीओ एम अरुनमोली ने गुरुवार को एसडीएम हीरालाल के साथ निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के जेई सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ ने जल निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए मार्ग को जल्द से जल्द सही कराने के निर्देश दिए। जल निगम द्वारा गोंडा लखनऊ फोरलेन मार्ग पर करनैलगंज तहसील के सामने एवं सकरौरा चौराहे पर भी मुख्य मार्ग को खोदा गया। जिसे कई बार सही कराने के बावजूद अब तक वाहनों के आवागमन पर दिक्कतें हो रही हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे