Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एनसीसी संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का आठवां दिन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 8 अक्टूबर को 51 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन कहा कि केडेटों को आपदा से बचाव व आपदा के समय सावधानी बरतने की जानकारी होना आवश्यक है । एसएसबी 62वी बटालियन भिनगा श्रावस्ती के डिप्टी कमांडर सोनू कुमार ने केडेटों को एसएसबी की कार्यशैली व उसमें अवसर की विधिवत जानकारी दी। फायर ब्रिगेड भिनगा के एसओ संजय कुमार जायसवाल ने आग लगने पर बचाव तथा बरती जानी वाली सावधानियों से अवगत कराया। इसके पहले प्रातःकालीन समय मे नियमित योग से शिविर का प्रारंभ हुआ । केडेटों के लिए शैक्षणिक कक्षाओं में फायरिंग, फील्डक्राफ्ट व बैटलक्राफ्ट, कम्युनिकेशन व मैप रीडिंग संचालित की गई । इस अवसर पर सूबेदार मेजर राम निवास, आनरी लेफ्टिनेंट गुरनैल सिंह, हवलदार मनोज सहित कई एन सी सी अधिकारी व पी आई स्टाफ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे