Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नहाने के लिए कमरे से कपड़ा लेने गई इंटर की छात्रा का हुआ यह हाल, घर में मच गया कोहराम, जानिए क्या है पूरा मामला



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली अन्तर्गत मदनगढ़ बेलहा में रविवार की सुबह कमरे में संदिग्ध दशा में युवती की मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना बिना परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लालगंज कोतवाली के मदनगढ़ बेलहा निवासी जीतलाल कोरी की उन्नीस वर्षीय पुत्री शान्ति की रविवार की सुबह करीब सात बजे संदिग्ध दशा में मौत हो गयी। परिवार के लोगों के अनुसार शान्ति सुबह नहाने के लिए कमरे में रखा अपना कपड़ा लेने गयी थी। कुछ देर बाद घर के लोगों ने उसे कमरे में फर्श पर बेसुध पड़े देखा तो चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में लोग युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इसी बीच उसकी सांस थम गयी। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका शांति स्थानीय अल्का प्रमोद तिवारी स्कूल में कक्षा बारह की छात्रा थी। वह एक भाई व तीन बहनें में तीसरे नम्बर की थी। परिजनों ने युवती के शव का श्रृंगवेरपुर में अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे